फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव शौचालय में मिला

Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना के बगल के गांव बोधीछपरा में बीती रात 23 वर्षीया एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोधी छपरा के रहने वाले तूफानी यादव की 23 वर्षीय पुत्री रिंकी की शादी जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा ग्रामसभा के इंद्रासन यादव के पुत्र रामध्यान के साथ 9 मार्च 2014 में  हुई थी।
विवाह के चार माह तक ससुराल रहने के बाद अपने भाई कमलेश के साथ मायके आ गई। तब से वह ससुराल नहीं गई।
 सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे रिंकी का शव घर के शौचालय में पाया गया। उसका शरीर जला हुआ था। उधर, रिंकी के भाई कमलेश की तरफ से हनुमानगंज थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी के चार माह बाद वह उसके साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

उसके बाद मायके में ही थी। बीते 27 फरवरी को वह ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। पिता तूफानी पशु चराने गए थे। घर आने के बाद जब शौचालय की तरफ गए तो उसमें उसकी बहन रिंकी का शव मिला।
उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर शौचालय में पहुंचकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि शव शौचालय में पड़ा है और आगे की कार्रवाई करने का कष्ट करें।
 इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें