फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी के फंदे में फंसे तेंदुए को बचाया गया

Fri, 20 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ शुक्रवार को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। तेंदुआ को सुरक्षित निकालने के साथ ही वन विभाग की टीम शिकारियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

एक तरफ वन्य प्राणियों को बचाने के लिए तमाम कोशिशें हो रही हैं वहीं दूसरी ओर शिकारियों की नजर वन्यजीवों के शिकार पर लगी हुई है।
शुक्रवार को वन विभाग के लोगों को सूचना मिली कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोनौली वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 32 में हरैया कोट गांव के पास गन्ने के खेत के पास शिकारियों के लगाए तार के फंदे में तेंदुआ का एक पैर फंस गया है। यह सूचना भी मिली कि फंदे में फंसा तेंदुआ तड़प रहा है।
आनन-फानन में डीएफ ओ शशिकांत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी देर तक तेंदुआ को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। कई घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को सुरक्षित निकाल कर जंगल में छोड़ दिया गया। कुछ वर्ष पहले इसी तरह के फंदे में फंसकर बंगाल रॉयल टाइगर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफ ओ अमित कुमार ने बताया कि फंदा लगाने वाले शिकारियों को चिह्नित करने और पकड़ने के लिए टीम गठित करके अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें