छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल के निर्माण के समय पिलर में छोड़े गए सुराख में असामाजिक तत्वों ने ठिकाना बना लिया है। हालांकि विभाग की ओर से कुछ माह पूर्व दीवार चलाकर इसे बंद करा दिया गया था।
लेकिन इस बीच सुराख की दीवार तोड़ दी गई है। छितौनी और बगहां के बीच बड़ी गंडक पर वर्ष 2002 में रेल पुल के साथ सड़क पुल भी बनकर तैयार हुआ।
इस रास्ते नेपाल और बिहार आने-जाने वाले वाहनों की तादात बढ़ी तो सामरिक दृिष्टकोण से पुल का महत्व बढ़ गया। पुल की सुरक्षा में सिविल पुलिस और आरपीएफ के जवान भी तैनात रहते थे।
लेकिन अब यहां से फोर्स हटा ली गई है। इसके बाद अराजकतत्वों ने सड़क पुल के पिलर में बने सुराख की दीवार तोड़ दी। इसके पूर्व विभाग ने दीवार चलवाकर सुराख को बंद करा दिया था।
इस संबंध में आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि दीवार तोड़ने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर होल को दोबारा बंद कराया जाएगा।