फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं भड़काने में आठ पर केस

Mon, 08 May 2017 11:12 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जटहां बाजार (कुशीनगर)। 
विज्ञापन

घूरछपरा गांव के नौका टोला में बीमारी ठीक कराने के लिए ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना सभा कराए जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह ज्ञात और दो अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा गांव के नौका टोला में संवरू प्रसाद के वहां बीमारी ठीक कराने के लिए ईसाई धर्म के अनुुसार प्रार्थना सभा का आयोजन कराया जाता था। प्रार्थना सभा की समाप्ति पर लोगों को ईसाई धर्म की पुस्तक और एक खास तरह का तेल भी दिया जाता था। प्रार्थना सभा में दूर-दराज से भी लोग हिस्सा लेने आते थे। इस मामले की शिकायत हियुवा नेता राजन जायसवाल ने मुख्यमंत्री से की थी। सीएम कार्यालय ने इस मामले की जांच करने के लिए डीएम को निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर जटहां पुलिस मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले से जुड़ी गतिविधियों को अमर उजाला ने लगातार तीन दिन तक प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम को घूरछपरा गांव के निवासी सुभाष कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन कराया जाता है, और एक खास किस्म का तेल रुपये लेकर बेचा जाता है। इसके अलावा ईसाई धर्म की पुस्तक भी बेची जाती है। उनका आरोप था कि हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टरों को फाड़ा जाता है और हिंदू धर्म के बारे में गलत बयानबाजी होती है। तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रार्थना सभा में बाहर से धर्म गुरु आते हैं जो लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस संबंध में एसओ राजेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर संवरू प्रसाद, उनकी पत्नी सहोदरी, पुत्री सिंधु, लल्लन, बंधु कुशवाहा, बिहारी सहित एक पादरी और पुर्नहा गांव की एक युवती के विरुद्ध धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


18 लोग पाबंद हुए    
कसया। क्षेत्र के गांव भलुही मदारी पट्टी में विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले को सुलझने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। यहां पुलिस ने एक पक्ष से 16 और दूसरे पक्ष के दो लोगों को शांति भंग के आरोप में चालान किया। इस गांव में एक जमीन पर कब्जे का मामला न्यायालय में चल रहा है। विवाद की जानकारी पहले से ही प्रशासनिक अफसरों और कसया पुलिस को है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पुन: कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। शाम को दोनों पक्षों को कसया थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें