फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा

Mon, 08 May 2017 11:10 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
राजमार्ग गश्त सतर्कता की स्थिति
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। सोमवार की देर शाम को हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक छोड़कर चालक व क्लीनर भाग गए। मृतक आपस में रिश्तेदार थे। दोनों निमंत्रण कर गांव लौट रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

     जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हन्ना निवासी गुड्डू उर्फ शिवचरण त्रिपाठी (24) पुत्र बालेंद्र और सुनील मिश्रा (22) पुत्र बद्री सोमवार की दोपहर को अहिरी गांव में निमंत्रण करने आए थे।
विज्ञापन


देर शाम को जब दोनों बाइक से ही गांव लौट रहे थे। जैसे ही हाइवे किनारे एक ढाबे के सामने से गुजरे तो मुख्यालय की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव मौकेे पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना को देखते ही मौके पर सैकड़ों लोगाें की भीड़ जमा हो गई। जिससे हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मृतकों में सुनील बीए का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें