फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन : तीन ट्रैक्टर सीज

Thu, 18 Jan 2018 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडराैना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों के खिलाफ बुधवार को सीओ ने छापेमारी की। खैरवा और बैकुंठपुरकोठी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लदी सात ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा। इसमें से चार गाड़ियों की हवा निकाल दिया और तीन गाड़ियों को थाने में लाकर सीज कर दिया गया। सीओ ने मौके पर खड़ी चार गाड़ियों को भी थाने लाकर सीज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के खैरवा, नैनहा, बैकुंठपुरकोठी, नौगहवा समेत कई स्थानों पर अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप, डीसीएम, ट्रक आदि वाहनों पर लोड कराकर गोरखपुर, देवरिया, समेत कुशीनगर जिले में भेज दिया जा रहा है। खनन पूरे दिन चल रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर बालू का भंडारण भी किया जा रहा है।

इस ख़बर को ‘अमर उजाला’ ने 17 जनवरी के अपने अंक में अवैध रूप से बालू का भंडारण शीर्षक से प्रकाशित किया। उसके बाद बुधवार को सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी ने खैरवा घाट पर छापेमारी की। वहां से बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली और बैकुंठपुर कोठी में भी बालू खनन स्थल पर पहुंचकर छापेमारी किया, जहां से चार ट्रैक्टर ट्राली बालू पकड़ा। इन सात वाहनों को सीओ ने इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को सौंप दिया। इसमें थाने पर पहुंचे तीन ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार का कहना है कि जिन ट्रैक्टर-ट्रालियों की हवा निकाल दी गई थी, उन्हें थाना में लाकर सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि बालू लदी सात ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है तथा उसे सीज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें