फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखे गहने और नकदी चोरी

Tue, 10 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पटहेरवा थानाक्षेत्र से सटे बिहार के गांव सुकसेनवा में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने नकदी और कीमती आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो इसकी जानकारी हुई। गांव के बाहर खेत में टूटा हुआ बाक्स पाया गया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के सुकसेनवा निवासी सगीर खान के घरवाले रात में खाना खाकर नीचे के कमरों में सो गए। चोर छत के रास्ते चढ़कर ऊपर वाले कमरे में रखे दो बाक्स को उठा ले गए। सुबह जब लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई।
सगीर का कहना था कि उनकी मां उस कमरे सोया करती थीं, दो दिन पूर्व वह रिश्तेदारी में चली गईं है। चोरों ने घर खाली पाकर हाथ साफ  कर लिया। सगीर के मुताबिक बाक्स में सोने एवं चांदी के गहने, नकदी और घर में रखा बर्तन चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

चोरी होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में एसओ कटेया अमित सिंह का कहना है कि  तहरीर मिली है, केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें