फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा रखने को लेकर विवाद

Tue, 10 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थानाक्षेत्र के भेड़ीजंगल गांव में लक्ष्मी पूजा के लिए प्रतिमा रखने को लेकर दो मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम खड्डा और पुलिस के जवान पहुंच गए। शाम तक समझौते की कोशिश चलती रही। बाद में प्रशासन ने वहां लक्ष्मी पूजा की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

खड्डा थानाक्षेत्र के भेड़ीजंगल गांव में एक धर्मस्थल निर्माण को लेकर वर्ष 2013 में विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने वह जमीन अपनी पुश्तैनी बताई थी, जिस पर प्रशासन ने उस व्यक्ति की जमीन में सामान रखने से मना कर दिया था।
 लक्ष्मी पूजा के लिए उस जमीन पर मूर्ति स्थापित कराई जा रही थी, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग विरोध जताने लगे। आरोप था कि उन लोगों ने रात में ही उस जमीन पर टीनशेड डालकर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने की सूचना प्रशासन को दे दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार राय, सीओ गोरखनाथ, एसओ खड्डा नवीन सिंह मयफोर्स पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव भी पहुंचे थे। समझौता के लिए शाम तक प्रयास चलता रहा। प्रशासन ने लक्ष्मी पूजा के लिए प्रतिमा रखने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें