फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगने से 14 घर जले

Mon, 09 May 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
छोटका नरकहवा में शाम करीब साढ़े बजे तक खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छितौनी।हनुमागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरकहवा के छोटका नरकहवा में शाम करीब साढ़े बजे तक खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की चपेट में आसपास के 14 लोगों के घर आ गए।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से काफी मेहनत के बाद किसी तरह से आग पर काबू किया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छोटका नरकहवा में देर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रभु चौहान के घर में खाना बन रहा था।

इसी बीच अचानक घर में आग लग गई। घर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए के अंदर से बाहर भागे। शोर सुन गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


उधर, देखते ही देखते ही आग की चपेट में आसपास स्थित पूर्णमासी, शोभी चौहान, मदन, मुन्नू, राजेन्द्र, कमाल, सुभाष, छब्बीलाल, सन्तोष, जितेन्द्र, फिरंगी, ठकुरी चौहान समेत 14 लोगों के घर आ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से काफी मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। जब तक आग पर काबू किया जाता, इससे पहले ही घरों में रखे सामान जल कर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें