फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को दस वर्ष की कैद

Mon, 09 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
court - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रशीला ने दुराचार के एक दोषी को दस वर्ष के कठोर कारावास सजा सुनाई। साथ ही इस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने की।
विज्ञापन


खैराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती कंचन (काल्पनिक) 4 नवबंर 2013 को नित्य क्रिया को गई थी, तभी गांव के ही मुकुंद वर्मा उसे गन्ने के खेेेत में घसीट ले गया था और उससे दुराचार किया था।

घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की। न्यायालय में न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान आरोपी मुकुं द को इस घटना का दोषी करार दिया।
विज्ञापन


साथ ही इस प्रकरण में न्यायाधीश ने आरोपी को दस वर्ष का कठोर कारावास व बीस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही यह व्यवस्था दी कि अर्थ दंड की आधी धनराशि पीड़िता को बतौर प्रतिफल प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें