फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नहर से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी

Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल में चल रहे आंदोलन के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल, पेट्रोल और ईंधन गैस की तस्करी जोरों पर है। तस्करों के लिए मुख्य गंडक नहर के मार्ग मुफीद साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र से रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की तस्करी मुख्य गंडक नहर के मार्ग से नेपाल के लिए प्रतिदिन हो रही है। खड्डा क्षेत्र से तस्कर महराजगंज के चंदा पुल के पास पेट्रोलियम पदार्थ दूसरे कैरियर तक पहुंचाते हैं। चंदा पुल पास मुख्य गंडक नहर पर ही निचलौल थाना की चौकी भी है।
चंदा पुल के पास से दूसरे तस्कर नेपाल के झुलनीपुर, बैठवालिया और बहुआर क्षेत्र की खुली सीमा से पेट्रोलियम पदार्थों को चार पहिया वाहनों और बाइक आदि से नेपाल की सीमा के अंदर ले जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि नेपाल सीमा के पास तस्करों के दूसरे सहयोगी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

वह कई गुना कीमत में पेट्रोलियम पदार्थ नेपाल में बेचते हैं। वही तस्कर लौटते समय नेपाली शराब की खेप साथ लेकर वापस आते हैं। यही कारण है कि आबकारी विभाग के छापे में पखवारे भर पूर्व खड्डा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर परड़हवा में काफी मात्रा में बिहार के अलावा नेपाली शराब भी बरामद हुआ था।
कहा जा रहा है कि नेपाल से भारत के लिए तस्करी का सबसे महफूज मार्ग मुख्य पश्चिमी गंडक नहर है। इस संबंध में सीओ खड्डा गोरखनाथ ने कहा कि तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें