फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से सामान चोरी

Wed, 16 Mar 2016 10:52 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के दुदही बाजार में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात चोर रेलवे रोड स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी चोरों ने छह दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। मंगलवार की रात चोर दुदही रेलवे रोड पर स्थित सुरेंद्र गुप्ता के दुकान का ताला तोड़ तोड़कर एक हजार नकद और 12 चांदी के सिक्के चुरा ले गए।

इनके अलावा शंभू कुशवाहा के दुकान का ताला तोड़कर 5500 रुपये, मुन्ना की दुकान से 200 रुपये  और नसीब की गुमटी का ताला तोड़कर 300 रुपये नकद चुरा ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए।
विज्ञापन


चार दिन पहले भी चांदनी चौक स्थित श्रीराम गुप्ता, मोहन, शशिचंद सहित पांच लोगों के दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद भी थाने की पुलिस की ओर से हौसला बुलंद चोरों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

जबकि एक माह पहले गांधी चौक निवासी बलिराम के घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 15 हजार नकद चुरा ले गए थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक का कहना है चोरी की घटनाओं की तहरीर मिली है। चोरी के मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें