बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से तमंचों के बल पर करीब ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। रबुपुरा सिंभावली जनपद हापुड़ निवासी जावेद पुत्र मशरूफ ने बताया कि वह जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी की हापुड़ शाखा में फील्ड अफसर है।
वह बीबीनगर मार्ग पर कई गांवों से उगाही करके बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह शेरपुर-सैदपुर मार्ग पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। फिर तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बारे में थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव का कहना है कि जावेद की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।