फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Mon, 09 May 2022 09:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आए दिन बैंको से रुपये निकालकर जा रहे लोगों से ये अंर्तप्रांतीय गिरोह के टप्पेबाज छिनैती किया करते थे। एक टप्पेबाज राजेश कुशवाहा के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में रविवार की देर रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी के निकट पुलिस और टप्पेबाजों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार कर लिए गए। एक को गोली भी लगी है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। इनके पास तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब बारह बजे पुलिस को बिहार की तरफ से बाइक सवार आते दिखे। रोकने पर पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक घायल हो गया, जबकि अन्य तीन को पुलिस ने धर दबोचा।

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आए दिन बैंको से रुपये निकालकर जा रहे लोगों से ये अंर्तप्रांतीय गिरोह के टप्पेबाज छिनैती किया करते थे। एक टप्पेबाज राजेश कुशवाहा के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।
विज्ञापन


गिरफ्तार राजेश कुशवाहा पुत्र बासठ महतो, सुरेश प्रसाद पुत्र भीखम प्रसाद, परमेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र नवलदत्त तिवारी रानीपाकड़, थाना मुफ्फसिल जनपद पशिमी चंपारण बिहार व बलिस्टर दास पुत्र नंनुदास शिक्षक नगर थाना नगर टाउन जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार का निवासी है।

इनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, तीन बिना नंबर की बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना नंबर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें