फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का सिरकटा शव मिला

Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम रेलवे स्टेशन पर एक  महिला का सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। रविवार की सुबह करीब पांच बजे गौरी श्रीराम रेलवे स्टेशन पर शव देखकर लोगों ने शोर किया। उसके शरीर पर हल्के हरे रंग की साड़ी थी। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। एसओ ओपी राय का कहना था कि शव की शिनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


बनकटा घाट के पास शव मिला
रविवार को दोपहर एक बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करजही के टोला अराजी कोटवा और घाघी नदी के बनकटा घाट के बीच नदी में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोटवा करजहीं गांव के लोगों ने नदी में शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पटहेरवा थाने की पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव का कहना था कि शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें