फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस

Wed, 16 Mar 2016 02:02 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थानाक्षेत्र के गौरी जगदीश के पश्चिम टोले में दो दिन पहले जमीन के विवाद में 35 वर्षीया एक महिला के  ऊपर किरासिन गिराकर जिंदा जलाने के प्रयास में पुलिस ने आठ लोगों पर हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गौरी जगदीश गांव के पश्चिम टोले में नवमी पाल के परिवार और उनके पड़ोसी के बीच काफ ी दिनों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। नवमी पाल रोजगार के सिलसिले में मध्यप्रदेश में हैं।

शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग विवादित भूमि पर पक्का निर्माण कराने लगे तो नवमी पाल की पत्नी इंदू देवी रोकने चली गईं। विपक्षी नहीं माने तो इंदू ने सेवरही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


लेकिन बात नहीं बनी और तय हुआ था कि पैमाइश के बाद निर्माण होगा। रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कराना शुरू करा दिया, जिसे रोकने के लिए महिला मौके पर पहुंची थी।

महिला का आरोप था कि उसकी पिटाई की गई और उसके ऊपर किरासिन गिराकर जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और श्यामबदन पाल सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ संजय राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें