फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से देवर की मौत, भाभी की हालत चिंताजनक

Tue, 11 Apr 2017 10:49 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार की शाम कसया थाना क्षेत्र की एक महिला और एक पुरुष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान पुरुष की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं।    
विज्ञापन

       
जनपद मुख्यालय की तरफ आने वाली नहर के किनारे शाम को एक महिला और एक पुरुष अचेतावस्था में मिले। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान पुरुष की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों देवर-भाभी हैं। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में परदेस में रहता है। दोनों ने मंगलवार को जहर खा लिया था। इनके बारे में तरह-तरह की चर्चा है। 
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ डीएन सिंह का कहना है कि गांव से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी के लिए सिपाहियों को निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें