छितौनी। वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना से भटक कर आया एक नर हिरन शिकारियों की जाल में फंसकर घायल हो गया। गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी घायल हिरन को खड्डा रेंज कार्यालय ले गए।
गांववालों के मुताबिक एक सप्ताह पहले वाल्मीकि नगर व्याघ्र परियोजना से भटक कर एक नर हिरन पनियहवां के मौजा कर्महवा के सरेह में आ गया था। जहां शिकारियों के बनाये जाल में हिरन का पैर फंस जाने से उसके में गंभीर चोट लग गई।
हालांकि हिरन जाल से निकलकर भागने में सफल हो गया। हिरन घायल अवस्था में किसी तरह छितौनी रेलवे स्टेशन के सामने गन्ने की खेत में पहुंच गया। गांववालों ने देखा तो इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी दिलीप श्रीवास्तव को दी।
गांववालों की सूचना पर वन विभाग के लोग हिरन को संरक्षण में लेकर इलाज के लिए रेंज कार्यालय चले गए। इस संबंध में वेन क्षेत्राधिकारी दिलीप श्रीवास्तव का कहना है कि घायल हिरन का खड्डा पशु चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।