फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर में चोरी

Sat, 19 Mar 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लोहिया नगर में ताला तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। थानाक्षेत्र के लोहिया नगर निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़ कर चोर उसमें रखे पचास हजार नकद, दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जिस समय चोरी की घटना हुई, उस दौरान घर में ताला बंद था।
विज्ञापन


सुबह घर के लोग जब पहुंचे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। खड्डा कस्बे के लोहिया नगर मोहल्ले में चोर एक घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए।

गृहस्वामी सत्येंद्र पाण्डेय नौकरी करने विदेश गये हैं। पत्नी वन्दना बच्चों के साथ घर पर रहती हैं और दस दिन पहले घर में ताला बंद कर वह जरूरी कार्य से बाहर चली गई थीं। शनिवार की सुबह गृहस्वामिनी वन्दना जब घर पहुंची तो ताला टूटा देख सन्न रह गईं।
विज्ञापन


छत पर सीढ़ी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी के अंदर रखे पचास हजार नकद, दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण, एटीएम कार्ड सहित अन्य कीमती सामान गायब थे।

कीमती सामान गायब देख वह रोने लगीं। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसओ नवीन सिंह का कहना है कि मौक पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें