फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के विरोध में गांववालों ने जाम लगाया

Thu, 19 May 2016 11:19 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
शराब की दुकान का विरोध करने पर महिला की पिटाई करने से नाराज महिलाओं ने गोडरिया- नौगहवा मार्ग को जाम कर धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। शराब की दुकान का विरोध करने पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। इससे नाराज गांववालों ने गोड़रिया-नौगहवा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के तीन घंटे बाद तक मौके पर जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बरवा-बभनौली गांव के मुख्य मार्ग पर सरकारी देशी की दुकान खुलनी है।
विज्ञापन



गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने बीते बुधवार को सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन भी किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया था।

उधर, बुधवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल महिला 55 वर्षीया साकिरन बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक बजे गोड़रिया से दवा लेकर घर वापस आ रही थी कि रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर महिला की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



इससे महिला घायल हो गई। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों के लोगों को हुई तो नाराज हो गए और लाठी डंडा लेकर दुकान खुलने वाले स्थान पर पहुंच गए। यहां जब कोई नहीं मिला तो गांववालों ने दोपहर बाद करीब दो बजे गोड़रिया-नौगहवा मार्ग पर जाम लगा दिया।

शाम पांच बजे तक जब कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो जाम समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष ओपी राय का कहना है कि लोग शराब की दुकान का विरोध कर रहे हैं। मारपीट की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें