फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
डॉग स्क्वायड टीम भी मंदिर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां चीनी मिल परिसर स्थित मंदिर से शनिवार रात राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। सुबह पूजा करने गए एक श्रद्धालु ने मूर्तियां चोरी होने की सूचना पुजारी को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज  कर लिया। 
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी जगदंबा दुबे के मुताबिक वर्ष 1938 में कठकुइयां चीनी मिल की स्थापना हुई थी। उसी दौरान पडरौना के राजा उदित नारायण सिंह ने मिल में मंदिर का निर्माण कराने के बाद राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित कराई थीं। चीनी मिल तो बंद हो गई थी लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए मंदिर से 50 मीटर दूर ही आठ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी, जो रात-दिन सुरक्षा में लगे रहते हैं।

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु आते-जाते रहते हैं। रोज की भांति शनिवार की रात भी मंदिर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मिल कॉलोनी में स्थित अपने आवास में सोने चले गए। रविवार की सुबह कॉलोनी की एक युवती मंदिर में पूजा करने आई। मंदिर में मूर्तियां न होने पर उसने आवास में आकर जानकारी दी। उसके बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


उन्हाेंने कुबेरस्थान पुलिस को सूचना दी। एसआई सुग्रीव पाठक मयफ ोर्स मंदिर पहुंचे तथा घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन मूर्तियों और चोरों का पता नहीं चला। पूर्वांचल किसान यूनियन के नेता पप्पू पांडे ने मंदिर  में पहुंचकर पुलिस को चेताया कि   यदि 24 घंटे के अंदर मूर्तियां बरामद नहीं हुईं तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान प्रह्लाद पांडेय का कहना था कि  मूर्ति चोरी के मामले में मंदिर के  पुजारी जगदंबा दुबे ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें