फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल हाइवे से एक युवक को 450 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पटहेरवा थानाक्षेत्र के निवासी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी अतुल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और कसया थाने की पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी।
कसया में हाइवे के किनारे स्थित स्कूल के पास एक युवक मिला। जब इसके थैले की तलाशी ली गई तो 450 ग्राम हेरोइन (ड्रग्स) मिला। उसने अपना नाम इश्तियाक निवासी जोगियां थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कसया थाने में केस दर्ज कर लिया।
एसपी का कहना था कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में कसया थाने के एसआई राकेश कुमार सिंह, रामबदन शुक्ला, कांस्टेबल प्रद्युमभन  कुमार, क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल मनीष कुमार, अभिमन्यु सिंह और नीरज चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें