फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अस्पताल में भर्ती युवक की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:23 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पैकौली गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती युवक की शनिवार की भोर में मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही डॉक्टर ने एक गाड़ी से शव को उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया और खुद अस्पताल बंद कर फरार हो गया। घरवाले शव लेकर हाटा कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के पगरा गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश को कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने लगा। इलाज के लिए वह पैकौली गांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। घरवालों के अनुसार वहां के डॉक्टर ने गुर्दे में पथरी की बात कहकर आपरेशन की सलाह दी। खुद ही सस्ते में आपरेशन की पेशकश भी कर दी। युवक और उसके परिवार के लोग झांसे में आ गए और बृहस्पतिवार को रुपयों की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने बिना किसी जांच के ही ऑपरेशन भी कर दिया। परंतु आपरेशन के बाद से ही मरीज की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों के अनुसार डॉक्टर इसे सामान्य बात बताकर परिवार वालों को चुप कराता रहा। शनिवार की भोर में कमलेश की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही डॉक्टर ने एक गाड़ी मंगवाकर आनन-फानन शव को उसके गांव भेज दिया। कमलेश के परिवार वाले शव लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विजयराज सिंह ने बताया कि कमलेश की पत्नी गीता देवी की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
10 प्रतिशत ब्याज पर लिया था कर्ज
हाटा। कमलेश के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। जिस ऑपरेशन के चलते उसकी मौत हुई थी, उसके लिए रुपयों का जुगाड़ भी 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेकर हुआ था। कमलेश की पत्नी गीता के अनुसार उसने 20 हजार रुपये डॉक्टर को फीस दी थी। उम्मीद थी कि कमलेश के स्वस्थ हो जाने पर वह ब्याज सहित रुपये लौटा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें