तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत मे लेकर जांच में जुटी है।
तरयासुजान पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि नाबालिग बृहस्पतिवार को देर शाम अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही 25 वर्षीय युवक उसे अकेले देख बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख पुकार को सुनकर शौच से लौट रहे गांव के कुछ युवकों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।
घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरयासुजान संजय राय का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।