फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कुशीनगर, देवरिया के नौ मरे

Sat, 21 May 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
शनिवार को शिवपुरी में ट्रक से ‌िभ्‍ाड़ंत के बाद लोगों से भरी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। बेटे की लू लगने से मौत के बाद सिंहस्थ महाकुंभ से निराश लौट रहे कुशीनगर के एक परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में इस परिवार के छह अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


यह हादसा शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के पास शनिवार दोपहर हुआ। हादसे के केंद्र में है कुबेरस्थान (कुशीनगर) थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान कृष्णमोहन सिंह का परिवार। कृष्णमोहन पत्नी, बेटे-बहू, पोती-पोते के साथ देवरिया और गोरखपुर के कई रिश्तेदारों को लेकर 12 मई को गोरखपुर से ट्रेन से नासिक गए थे।

महाकुंभ स्नान के बाद उज्जैन के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर घर वापसी की तैयारी में थे कि शुक्रवार को उनके इकलौते बेटे ऋषि (35) की लू लगने से मौत हो गई। गमगीन परिवार ने रिश्तेदारों के साथ तत्काल घर वापसी का फैसला लेते हुए टैक्सी के तौर पर एसयूवी बुक करके शनिवार सुबह सफर शुरू किया। ग्राम कुल्हाड़ी के पास से गुजरते समय एसयूवी की ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कृष्णमोहन सिंह (65), उनकी पत्नी निर्मला (60), पौत्र शिवांश (पांच), मदरिया गोला (गोरखपुर) निवासी रिश्तेदार ओम प्रकाश सिंह (68), रवींद्र (50), विनोद (40), द्रौपदी (55), देवरिया के भलुअनी निवासी रिश्तेदार शकुंतला (60), प्रियंका (30) की मौत हो गई।

कृष्णमोहन की पुत्रवधू नीतू (32) और पौत्री पलक (12) घायल हैं, जिनमें नीतू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को पुलिस ने कोलारस के अस्पताल में भर्ती  कराया है।  

    
नन्ही पलक बनी पहचान में मददगार
ग्वालियर/शिवपुरी। शिवपुरी में बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के पास भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत और बाकी के गंभीर घायल अवस्था में पहुंचने से पुलिस के लिए हताहतों की शिनाख्त बड़ी चुनौती बनी रही। घायलों में शामिल 12 साल की पलक ही होशो हवास में थी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ और हताहतों की जेब में मौजूद कार्डों व मोबाइल फोन में सेव नंबरों के आधार पर बमुश्किल शिनाख्त सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें