फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के पास शुक्रवार की देर रात बगीचे में आम की रखवाली कर रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी होने पर सुबह एसडीएम, एएसपी ग्रामीण सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।उचौरी गांव निवासी हीरा लाल सोनकर (60) ने गांव के पास ही एक आम का बगीचा खरीदा था। वह रोज की तरह घर से खाना खाकर बगीचा की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन



रात करीब दस बजे के आसपास जब परिवार के लोग बगीचा में पहुंचे तो वह चारपाई पर नहीं था। परिजन उसे बगीचे में इधर-उधर खोजने लगे तो देखा कि कुछ ही दूरी पर वह लहूलुहान हालत में पड़ा है। परिजन आनन-फानन में उसे सैदपुर एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


परिजन शव लेकर घर चले आए। सुबह इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम सैदपुर भानू प्रताप सिंह, एएसपी ग्रामीण अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ महेश राम गौतम एवं कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, चेयरमैन शशि सोनकर तथा देवराज सिंह ठाकुर ने भी पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली और दुख व्यक्त किया।  
विज्ञापन



इस घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश जौनपुर से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची तथा छानबीन की। मृतक की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि उनके परिवार में किसी से कोई रंजिश नहीं है।इस मामले में मृतक के पुत्र रामा सोनकर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या कैसे हुई। मामले की जांच की जा रही है। इसका खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें