फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत 

Sat, 16 Jul 2016 11:22 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोइंदी बरियापुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायकेवाले पहुंचे। उन्होंने विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसके पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के निवासी रामचंद्र भारती ने अपनी पुत्री सुमन (26) की शादी सात वर्ष पूर्व कोइंदी बरियारपुर गांव में की थी। शनिवार को दिन के लगभग 11 बजे सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुमन के ससुरालवाले शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे, तब तक उसके मायकेवाले पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सुमन के पिता का आरोप था कि उसके ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत कई बार मिली थी। कुछ समय पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी पुत्री का इलाज कराया था। डेढ़ वर्ष बाद बरियारपुर के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर उन्होंने अपनी पुत्री को ससुराल भेजा था।  सूचना मिलने पर सीओ श्रीशचंद्र, एसओ निर्भय सिंह, चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसओ का कहना था कि सुमन के पिता ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें