फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। इगलास रोड पर बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के  लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मुंदिरा देवी की ससुराल इगलास थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर धाना में है। वह शनिवार दोपहर को पति जितेंद्र के साथ बाइक पर अपने गांव बीछिया स्थित मायके आ रही थीं।
विज्ञापन


इगलास रोड पर गांव हरिरामपुर के पास भट्ठे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार से लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह दंपति को अस्पताल लेकर पहुंचे। मुंदिरा देवी को ट्रैक्टर ने लगभग कुचल दिया था, इसलिए उनकी मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई। वहीं उनके पति जितेंद्र का हाथ पूरी तरह से टूट गया था। उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जितेंद्र की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें