फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी

Fri, 15 Dec 2017 11:59 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पलटी स्कूल बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कप्तानगंज। 
विज्ञापन

कस्बे के हालमार्क स्कूल की बस शुक्रवार को दोपहर बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुम्हाखोर गांव के पास ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। संयोग अच्छा था कि बस में सवार बच्चों और चालक को चोटें नहीं आईं। हादसे की सूचना पर पहुंचे अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के हालमार्क स्कूल की एक बस इंदरपुर होते हुए महराजगंज जिले के परतावल बाजार तक जाती है। शुक्रवार को दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने पर यह बस बच्चों को उनके घर छोड़ते हुए जा रही थी। इस बस के चालक अवधेश सिंह के अनुसार दिन के करीब ढाई बजे सुम्माखोर मोड़ पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। उस वक्त गति बहुत धीमी थी। अनियंत्रित बस सड़क के किनारे पलट गई। हादसा देखकर अगल-बगल के लोग पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले। संयोग अच्छा था कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई थी। मौके पर मौजूद डुमरी गांव निवासी प्रवीण कुमार का कहना है कि बस पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके स्कूल प्रबंधन को हादसे की सूचना दी गई। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई व्यक्ति इस सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुंचा। हादसे की सूचना मिलने पर कुछ अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त बस में आठ से दस की संख्या में बच्चे थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस संबंध में स्कूल के लेखाकार गनेश चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर दूसरी बस को मौके पर भेजा गया था। दूसरी बस उस वक्त बोदरवार से बरवाखास की तरफ जा रही थी। इसलिए कुछ देरी से पहुंची। दूसरी बस जब वहां पहुंची तो सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर चले गए थे। इस संबंध में एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव का कहना है कि स्कूल प्रबंधन या किसी अभिभावक की तरफ से हादसे की सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें