फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह घर जले

Tue, 05 Apr 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
मोतीचक ब्लॉक के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को चाय बनाने के बाद लगी आग की चपेट में छह घर आ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। मोतीचक ब्लॉक के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को चाय बनाने के बाद लगी आग की चपेट में छह घर आ गए। आग से घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में आने से 12 मवेशी भी मर गए। लोगों ने काफी प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मंगलवार को शाम करीब साढे़ चार बजे चंद्रभान प्रसाद के घर लकड़ी वाले चूल्हे पर चाय बनाई जा रही थी। चाय बनने के बाद कुछ ही देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। अभी कोई कुछ समय पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की चपेट में राजेश प्रसाद, बिकाऊ प्रसाद, राजदेव प्रसाद, हरि प्रसाद और शनिचरी देवी की झोपड़ियां भी आ गईं। लोगों को इतना मौका भी नहीं मिला कि वह अपने घरों से गृहस्थी के सामानों को बचा सके। इस घटना में करीब 12 बकरियों के भी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा बिकाऊ प्रसाद के घर में रखे 30 हजार नकद सहित बेटी की शादी के लिए खरीदे गए सभी कपड़े और सामान भी जल गए। जले हुए नोटों को दिखाते हुए बिकाऊ फफक पड़ रहे थे। 21 मई को उनकी बेटी सविता की बारात आने वाली है। यहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें