फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 93 घर जले

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रामधाम विशुनपुरा गांव में भीषण आग लगने से 35 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शनिवार को लगी आग से 93 लोगों के घर जल गए। कसया और रामकोला थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। गांववालों की मदद से अग्निशमन दस्ते ने घटना स्थलों पर पहुंचकर आग पर काफी मशक्कत के बाद बुझाया। आग की घटनाओं में घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। हल्का लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामधाम विशुनपुरा गांव में शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब भीषण आग लग गई। इस घटना में 35 लोगों की झोपड़ियां जल गई। घरों में बंधे दस मवेशियों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। रामधाम विशुनपुरा में लगी आग का कारण लोग नहीं बता पाए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा चलने के कारण आग की चपेट में जफर, स्वामीनाथ, राजेन्द्र, बाबूजान, शब्दुल, सोनू, दशरथ, महेश, ठाकुर, इंद्रजीत, मुबारक, बाबूलाल, गुल मोहम्मद, ठगइत, शिवनाथ, संतोष, टेढ़ी देवी, लोरिक यादव सहित 35 झोपड़ियां आग की चपेट में आ चुकी थीं।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के लोग गांववालों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाते, घरों में रखे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। आग से घरों में बंधे दस मवेशी भी झुलसकर मर गए। लोरिक यादव के घर 19 और 20 अप्रैल को बेटे और बेटी की शादी है। आग से घर में रखे शादी के सामान, आभूषण और नकद रुपये भी जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के पुर्नहां गांव के कटहरिया टोले में शनिवार को दोपहर सीताराम के घर चाय बनाते समय लगी आग की चपेट में भी 35 लोगों के घर आ गए। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक अग्निशमन दस्ते के लोग गांववालों के सहयोग से आग पर काबू पाते तब तक सीताराम, रमाकांत, रामाशीष, नंदकिशोर, सुक्खल, उमेश, विनोद, सलहन्ती, प्रमोद, नंदलाल, बद्री, रमाशंकर, द्वारिका, मुन्ना, मनोज, रामप्रीत, सरवन, जनार्दन, जितेन्द्र, श्रीकिशुन, जगदीश, रामरती, सुभाष, राजेश, रामसेवक, बहादुर, बिहारी, रामदेव, बनारसी, वाशिन्द्र, राजेन्द्र, बृजनारायण, फेंकू, जित्तन, कमलेश के घरों में रखे सामान जल कर नष्ट हो चुके थे।

कानूनगो रमाकांत पांडेय और लेखपाल नंदन, माधव गुप्ता, गोविंद्र मिश्र आदि ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। तमकुहीरोज प्रतिनिधि के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के गौराहां गांव के नौका टोला में शुक्रवार को देर रात लगी आग से नौ लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में घरों में बंधे तीन मवेशी भी आ गए और उनकी झुलस कर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के लोगों ने गांववालों के सहयोग से आग पर कड़ी मेहनत करके काबू किया।

आग की घटना में शांतनु, जगजीवन, हीरालाल, साधुशरण, इनरमन, गुरुशरण, रामेश्वर और हरिशरण सहित नौ लोगों के घरों में रखे अनाज, आभूषण, नकदी, कपड़े आदि सामान जल कर नष्ट हो गए। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में शुक्रवार की देर आग लगने से एक रिहायशी झोपड़ी जल गई। गांव के पूरब स्थित नहर के पास बब्बन साहनी का परिवार काफी दिनों से झोपड़ी बनाकर रहता है। बीती रात अचानक अज्ञात आग लग गई। आग से घर में रखे सामान जल कर नष्ट हो गए। गांववालों ने प्रयास करके आग पर काबू किया। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसौनी में शनिवार को शाम को आग लगने से दस घर जल गए।

अग्निशमन दल के लोगों ने गांववालों के सहयोग से आग पर काबू किया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर में शनिवार को दोपहर में लगी आग में तीन लोगों की झोपड़ियां जल गईं। गांववालों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू किया। शनिवार की दोपहर बाद अचानक नौशाद बेग की झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। अगल-बगल के लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक इस्लाम और अफजल की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ चुकी थीं।

गांववालों ने पंपिंग सेट चलाकर काफी प्रयास करके आग बुझाया। कसया तहसील तहसील क्षेत्र के ही गांव शामपुर हतवा में बाड़ी पुल पर बने शवदाह गृह से छिंटकी चिंगारी से लगी आग में करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को दी। जब अग्निशमन दस्ता पहुंचा, उससे पहले गेहूं की फसल जल चुकी थी। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को खोटहीं गांव में गन्ने की सिंचाई के दौरान पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से जंग बहादुर सहित पांच किसानों की गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें