फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने निकले बालक का शव नाले में मिला 

Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव धुरिया भाठ में शनिवार को घर से खेलने निकले 11 वर्षीय बालक का शव दोपहर बाद खनुवा नाले में मिला। शव मिलने की खबर से गांव में हाहाकार मच गया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब नौ बजे धुरिया भाठ निवासी आदित्य चौहान (11) पुत्र सीताराम चौहान घर से खेलने के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे तक भी बालक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। घर के लोग आदित्य को पास-पड़ोस में खोजने के बाद बगल के गांव तक खोज आए, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसी बीच खनुवा में किसी बच्चे का शव मिलने की सूचना पर घरवाले वहां भी पहुंचे। वहां आदित्य का शव देखकर घरवाले चीख पड़े। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें