फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साली के साथ किया रेप 

Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सेहरामऊ दक्षिणी।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव में शुक्रवार की रात हुई घटना 
क्षेत्र के एक गांव में रात में शौच के लिए घर निकली 15 वर्षीय किशोरी के साथ तहेरे जीजा ने रेप कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई के कोई बेटा नहीं है। उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी डेेढ़ साल पहले पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बबूरा निवासी विनोद कुमार से की थी। शादी के बाद से विनोद घर जमाई बनकर अपनी ससुराल में रह रहा था। किशोरी के पिता के मुताबिक रात करीब आठ बजे उनकी बेटी घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसी समय विनोद वहां पहुंच गया। वह किशोरी को उठाकर गांव के पश्चिम स्थित बाग में ले गया। वहां किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालाें को दी। इसके बाद परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ सेहरामऊ दक्षिणी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें