फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की वर्दी पहले लोगों ने युवक से बाइक छीनी
विज्ञापन

जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को सेना की वर्दी पहले दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीटकर उसकी बाइक छीन ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची 100 डायल जांच कर कार्रवाई में जुटी गई।
विज्ञापन

बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के धवईया गांव के निवासी चंद्रदेव यादव पुत्र सुबाष नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोईती गांव में अपने मौसी के घर गए थे। पीड़ित चंद्रदेव की मुताबिक घर वापस लौटते समय शाम करीब पांच बजे मंसाछापर गांव के पास पहुंचे। उसी दौरान सीवान में दो लोग सेना की वर्दी पहने हुए मिले। दोनों युवकों ने उन्हें रोक लिया और बाइक के कागजात मांगना शुरु किया। जब वह कागज निकालने लगे तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर के उसकी बाइक समेत 150 रूपये छीनकर खिरकिया की तरफ भाग गए। पीड़ित ने डायल 100 को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ राशिद खान ने बताया कि डायल 100 पुलिस के जरिए सूचना मिली है, थाने पहुचकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें