राष्ट्रीय राज मार्ग पर पटहेरवा के अहीर टोली गांव के पास अनियत्रित होकर पलटी बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा। हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे पटहेरवा गांव के अहिरटोली सामने तमकुही से गोरखपुर जा रही बोलेरो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बोलेरो में सवार मठिया श्रीराम की रमता देवी (50), नीतू (22), ओमप्रकाश मिश्र (35), सुपन मिश्र (25), अहिरौली दान के नितेश सिंह (16) समेत दस लोग घायल हैं। फाजिलनगर सीएचसी के चिकित्सकों ने रमता देवी व नीतू की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को थाने भेजा गया है।