फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Tue, 06 Nov 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना नगर के रामकोला रोड पर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते टीएसआई परमहंस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। नगर के रामकोला रोड स्थित बावली चौक टैक्सी स्टैंड परिसर में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें चालकों को यातायात नियमों के बारें में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी परमहंश ने कहा कि चालकों की छोटी से चूक से बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जगाए। ऐसा करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि सभी चालक अपनी गाड़ी चालू करने से पहले अपने वाहन का ब्रेक समेत अन्य जरुरी जींचे चेक कर लें और कभी भी क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। इसके साथ ही सभी यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें।

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही गिरफ्तारी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बिंदवलिया गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस व्यक्ति ने अपने पिता और भाई की पिटाई करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सद्दाम हुसैन ने बताया कि पांच सितंबर को उनके पिता वाहिद अली और उनके भाई अस्फाक को गांव के ही तीन व्यक्तियों ने पीट दिया था। शिकायतकर्ता के पिता के सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत विक्षिप्त जैसी हो गई है और इलाज गोरखपुर से चल रहा है, जबकि भाई का काफी इलाज कराया गया, तब जाकर वह ठीक हुए।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैफरजा उर्फ जुल्फेकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सद्दाम ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें