फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, चार घायल

Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
कसया। बुधवार को क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसे में एक मजदूर की जहां मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

धुरिया भाठ निवासी टुनटुन (30) बाइक से सवार होकर कसया की तरफ जा रहे थे। सिसवा महंत चौराहे के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए और सड़क के किनारे अचेत पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर चौराहे के लोग पहुंच गए और घायल को सीएचसी भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस के प्रति लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पाकर रोते-बिलखते मृतक के घरवाले व पड़ोस की महिलाएं पहुंचीं। चौराहे के लोगों का आरोप था कि पुलिस की गैरमौजूदगी में पहुंची एंबुलेंस शव को लिए बगैर लौट गई। एसओ शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव बेलवापलकधारी सिंह निवासी दिनेश शर्मा (44) बाइक से देवरिया की तरफ जा रहे थे। तेल भरवाने के लिए बाइक को पेट्रोल पंप पर घुमा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से टक्कर में वह घायल हो गए। जबकि अन्य बाइक सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

 

लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया भेजा। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरी घटना दोपहर बाद ढाई बजे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया खुर्द के झुंगवा निवासी दुर्गेश गिरी (23), सचिन गिरी (19) अजीत गिरी (18) एक ही बाइक से सवार होकर कसया से घर जा रहे थे कि प्रेमनगर चौराहे के निकट अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। सामान्य चोट होने के कारण सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें