फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से बदमाशों ने हमला कर बाप-बेटी समेत पांच को किया घायल

Wed, 08 Aug 2018 11:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के केवल छपरा गांव में मंगलवार की रात को एक व्यक्ति के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बाप- बेटी समेत पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश घर से नकदी, जेवर और मोबाइल आदि उठा ले गए। घटना से पीड़ित के घर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां उनका उपचार हुआ। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरो ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

केवल छपरा गांव के निवासी मोहम्मद यासीन (59) के परिवार के दो लोग विदेश में रहते है। मोहम्मद यासीन ने बताया कि रात के करीब एक बजे घर के पीछे कुछ लोग आए और फिर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। देर रात घर में आवाज सुनकर यासीन का 14 वर्षीय पौत्र सज्जाद जग गया। उसने एक बदमाश को पहचान लिया, जिस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। चीख सुनकर घर के मोहम्मद यासीन, उसकी बेटी जरीना खातून (17) और पुत्रवधू हबीबुन्निशा (32) उस ओर दौड़े तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर बीच बचाव में गए पड़ोसी मुर्तुजा अंसारी (55) के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने घायल कर दिया। आलमारी में रखा नकदी, कीमती जेवर और तीन मोबाइल आदि बदमाश उठा ले गए। बाद में यासीन के दरवाजे पर काफी भीड़ जुट गई। 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने सज्जाद अंसारी, जरीना खातून और हबीबुन नेशा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में बलपूर्वक चोरी और विरोध करने पर हमला करने का मामला दिख रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें