फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकटा गांव के एक युवक की मुरादाबाद में हो गई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ किमी पैदल चलने पर मिला था शव
विज्ञापन

भटिंडा से आते वक्त मुरादाबाद के पास हादसे का शिकार हो गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। एक सप्ताह पहले घर से बाहर कमाने गए 24 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह गांव लाया गया। मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी छट्ठू प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र रवि एक सप्ताह पहले लखनऊ में पेंटिंग का काम कर रहे पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव निवासी रिश्तेदार नरेश के पास काम के सिलसिले में गया हुआ था। रविवार को रवि और रिश्तेदार नरेश विदेश जाने के लिए भटिंडा (पंजाब) किसी कंपनी में टेस्ट देने गए थे। वहां टेस्ट देने के बाद दोनों मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ आ रहे थे। मंगलवार की भोर में रवि ट्रेन के शौचालय में गया, लेकिन आधे घंटे बाद भी नहीं लौटा। रिश्तेदार ने खोजबीन शुरू की तो यात्रियों ने एक युवक के ट्रेन से नीचे गिरने की बात कही। रिश्तेदार ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और नीचे उतरकर रवि की तलाश करने लगा। करीब आठ किमी पैदल चलने के बाद उसे रेल लाइन भीड़ दिखाई दी। वहां रवि का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा था। रिश्तेदार ने नजदीकी रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को ही रवि का शव पुलिस ने रिश्तेदार नरेश को सौंप दिया। वहां से नरेश शव लेकर बुधवार की सुबह सिकटा गांव पहुंचा। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता नौजवान बेटे की मौत के गम में बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें