फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक कमाने गया था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। कर्नाटक प्रांत में कमाने गए खड्डा कस्बा के वार्ड संख्या एक अम्बेडकर नगर के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

तीन माह पहले कर्नाटक प्रांत के बेलगाम जिला के कोलार में सरिया फिटिंग का काम करने गए 30 वर्षीय जीतमन ने बीते मंगलवार को खड्डा कस्बा निवासी एक मित्र के माध्यम से घरवालों से बात करके तत्काल कुछ रुपये की मांग की थी। घर की माली हालत खराब होने के चलते परिजन उसको रुपया नहीं भेज पाए थे। शुक्रवार की शाम को उसके साथ रहकर काम करने वाले दूसरे युवक ने खड्डा निवासी अपने एक मित्र को फोन कर जीतमन के मौत की सूचना दी। इसके बाद पुष्टि के लिए वहां से उसकी फोटो भी भेज दी। फोटो में मृतक के गर्दन पर रस्सी का निशान दिख रहा है। फोन पर वहां की पुलिस ने परिजनों को बताया कि जितमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे भाजपा नेता धर्मेंद्र राव, आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडेय, रविप्रकाश रौनियार, प्रिंस मद्धेशिया आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शव को खड्डा लाने के लिए सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय से वार्ता कर पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें