फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरथवलिया के लोगों ने डीएम-एसपी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गरथविलया गांव के लोगों ने शनिवार को डीएम मारकंडेय शाही व एसपी हेमराज मीणा का कलेक्ट्रेट में घेराव किया। डूबने से किशोरी की मौत के मामले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों को फर्जी फंसाया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ दबाव में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। गांववालों ने मुकदमा वापस लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की। दोनों अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा भी दिया कि कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गरथविलया गांव के बृजेश कुमार, बांकेराम, विजय कुमार, राम रूप सहित बड़ी संख्या में लोग दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे, और वहां मौजूद डीएम व एसपी का घेराव किया। गांव के लोगों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत डूबने से होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद भी चुनावी रंजिश में गांव के ही अमरनाथ, गंगाराम, मनोज कुमार और धीरज के साथ ही अन्य लोगों को साजिशन फर्जी मुकदमा में फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। विरोध दर्ज कराने वालों में लालचंद्र, प्रदीप चौधरी, सत्य प्रकाश, संजय चौधरी, शिव पूजन चौधरी, संदीप कुमार, धनुषधारी, रामकेश, रवींद्र कुमार, हरिशंकर, चंद्रजीत, मायाराम शर्मा, पवन कुमार, धर्मात्मा, राम मिलन, रविंद्र चौधरी, कपिलदेव, शिव कुमार, चंद्रभान, विश्वजीत, रामशंकर, राजकमल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें