फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती के गायब होने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव के विवाहित युवक पर जान से मारने की धमकी देकर युवती का अपहरण करने एवं रेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक माह पहले गायब हो गई थी। घरवालों के बहुत प्रयास के बाद युवती वापस लौटी। कहा जा रहा है कि युवती एक युवक के साथ रह रही थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई और दोनों पक्ष की सहमति के बाद युवक व युवती अपने-अपने घर चले गए। परंतु तीन दिन पहले दोनों फिर लापता हो गए। घरवालों ने इन्हें खड्डा रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। इस बार पंचायत में बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। बाद में युवती ने पहले से विवाहित इस युवक पर जान से मारने की धमकी देकर अपहृत करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
एसओ खड्डा विनय कुमार पाठक के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें