फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के समर्थक और सभासदों में भिड़ंत

Wed, 12 Sep 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा विधायक के भाई की ओर से सभासद को धमकी देने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। हाटा विधायक के भाई खिलाफ सभासद को फोन पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कुछ सभासद बुधवार को नगरपालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में चेयरमैन कार्यालय में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने एक सभासद समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूरे कस्बे में अफरातफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में हाटा नगर पालिका के सभासद अर्जुन मौर्या ने विधायक के भाई को फोन कर आवास के नाम पर वसूली के मामले में नाम लेने पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इसी दौरान विधायक के भाई ने सभासद को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। दोनों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

विरोध में बुधवार को कुछ सभासद विधायक के भाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर पालिका के सामने धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा धरना दे रहे सभासदों के पास पहुंचे और उन्हें बातचीत के लिए अपने कक्ष में ले गए। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने अध्यक्ष को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष के समर्थकों ने एतराज किया तो नोकझोंक से मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी लोगों को खदेड़ा और एक सभासद समेत दो सभासद प्रतिनिधियों को हिरासत में ले लिया।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम दिनेश कुमार और कोतवाल गजेंद्र राय, ईओ अजय सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दूसरी तरफ, ईओ अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा और सागर मणि की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।

पुलिस ने सभासद अर्जुन मौर्या, टीपू खान और हामिद अंसारी पर अनधिकृत ढंग से भीड़ जुटाने, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी देने आदि गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें