पडरौना। मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा की तरफ से बृहस्पतिवार को नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मतदान को लोकतंत्र में महापर्व के रूप में मनाना चाहिए, क्योंकि प्रजातंत्र में जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इसलिए हमें शतप्रतिशत मतदान कर देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।
इसके बाद संगठन की तरफ से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर डीएम और उनकी पत्नी ममता सिंह के साथ संगठन से जुड़े लोगों ने सेल्फी लेकर लोगों को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान अध्यक्ष मीनू जिंदल, मधु सर्राफ, अर्चना बंका, लक्ष्मी बगाड़िया, नीलम अग्रवाल, ज्योति टिबड़ेवाल, दीपा अग्रवाल, पूनम मारोदिया, अलका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, श्रुति गोयल, सीमा अग्रवाल, संजय मारोदिया, आलोक अग्रवाल, अजय सर्राफ आदि मौजूद रहे।
इसीतरह अखिल भारत वर्षीय जनसेवक परिषद की तरफ से रामकोला क्षेत्र के भट्ठही खुर्द, कठबरवा, अमवा मंदिर आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान अनिरुद्ध कुमार गौड़, प्रदेश संयोजक प्रीतम कुमार, प्रदेश महामंत्री नितेश कुमार, अभिषेक कुमार यादव, हरिशंकर पाल आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने रैलियां निकालीं, मतदान के लिए किया जागरूक
तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार को सेवरही क्षेत्र के कई विद्यालयों की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं से 19 मई को मतदान की अपील की गई।
लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रचार का शोर शुक्रवार को थम जाएगा। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग और तहसील प्रशासन तैयारी में जोर शोर से लगा है।
क्षेत्र के अंबिका नवोदय स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, डिवाइन लाईट पब्लिक स्कूल, एमआईएम पब्लिक स्कूल, ग्रीन वे पब्लिक स्कूल, दयानंद सरस्वती स्कूल, नाइस एजुकेशन पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों की ओर से बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
छात्र-छात्राओं ने नारों के जरिए 19 मई को मतदान की अपील की। इस दौरान रणवीर प्रताप शाही, मथुरा सिंह, सुभाष यादव, रामाकांत मिश्र, राजकुमार वर्मा, रविंद्र पाठक, सुदामा दुबे, मुश्ताक अहमद आदि लोग मौजूद थे।
राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान की अपील
कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार शाम निकाली गई जागरूकता रैली में राष्ट्र के लिए मतदान की अपील की गई। लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। संघ के कार्यकर्ता मतदान से जुड़े नारे लगाते चल रहे थे।
नगर बीआरसी परिसर से निकली रैली हुए गांधी चौक व रामकोला तिराहे शहीद अमिय चौक और मेन मार्केट होकर एनएच-28 फ्लाईओवर पर समाप्त हुई। इस मौके पर केदारनाथ गुप्त, डॉ. सीएस सिंह, चंद्रिका शर्मा, रामजी सिंह, नीतीश यादव, अमिय कुमार, महेंद्र पांडेय, महेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, जनार्दन जायसवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।