फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पर हमला कर 65 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बुधवार की रात दुकान बंद कर भतीजे के साथ बड़े भाई के घर जा रहे कपड़ा व्यापारी पर दबंगों ने चाकू व कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया और 65 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी को बचाने आए लोगों को देख लुटेरे भाग निकले। घायल को पुलिस ने सीएचसी भेजा। उसकी नाजुक हालत देख सौ शैया अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायल व्यापारी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला केशरवानी निवासी इसरार खां कस्बे के मेव मार्केट में कपड़े की दुकान किए हैं। इसरार के बड़े भाई अबरार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उसका भाई इसरार दुकान बंद कर उनके बेटे नादिर के साथ मेरे घर मोहल्ला मोतीपुर आ रहा था। रास्ते में सैय्यद बाड़ा के पास दबंग मुहर्रम अली, नैय्यर हुसैन, कर्रार हुसैन, जर्रार हुसैन पुत्रगण इंतजार हुसैन ने इसरार को घेरकर उस पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया और 65 हजार रुपये लूट लिए। उसके भतीजे ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। जब मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घायल इसरार और नादिर को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे सौ शैया अस्पताल रेफर कर दिया। अबरार ने पुलिस को हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें