फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और दो बच्चों का शव पांडेयपट्टी घाट के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

बांसी नदी में मिलीं चार लाशें
पांडेयपट्टी घाट पर मिलीं महिला और दो बच्चे की लाशें
चौथा शव बरवाघाट के निकट मिला, नहीं हो पाई किसी की शिनाख्त


अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। बांसी नदी में रविवार को चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में पांडेयपट्टी घाट पर एक महिला और दो बच्चों की लाशें मिलीं, जबकि बरवाघाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला। लाशें सड़ चुकी हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
पांडेयपट्टी घाट के पास रविवार की शाम कुछ चरवाहे भैंस चरा रहे थे। तभी उन्होंने जलकुंभी के बीच तीन शवों को बहता देखा। थोड़ी ही देर में इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। पांडेयपट्टी घाट विशुनपुरा और बरवापट्टी थाने की सीमा पर है। इस वजह से विशुनपुरा थाने के एसओ संजय कुमार सिंह और बरवापट्टी थाने के एसओ विनोद कौल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया। एक लाश 35 वर्षीय महिला की थी, जबकि दूसरी चार की बच्ची और तीसरी आठ साल के लड़के की थी। लाशें सड़ चुकी थी। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सूचना मिलने पर सीओ तमकुहीराज भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठकुइयां से मिली सूचना के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बरवाघाट पर भी बांसी नदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। यह क्षेत्र बिहार के धनहां थाना क्षेत्र से लगता है। इस वजह से सूचना मिलने पर बिहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें