फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी का असफल प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेंट्रल बैंक की कुशीनगर शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने दीवार में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन बैंक का लॉकर मजबूत होने के चलते चोर चोरी करने में असफल रहे। बुधवार की सुबह बैंक पहुंचे सफाई कर्मचारी ने सेंध काटे जाने की सूचना शाखा प्रबंधक को दी। इसके बाद बैंक कर्मी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कुशीनगर में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सफाई करने पहुंचा कर्मचारी बैंक के दक्षिण दीवार में सेंध कटा देख सूचना शाखा प्रबंधक आरके श्रीवास्तव को दी। फिर शाखा प्रबंधक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। हालांकि बैंक से किसी सामान अथवा नकदी की चोरी नहीं हुई थी। इसके पूर्व भी बैंक की इस शाखा में चोर दो बार दाखिल हो चुके हैं। इसके पहले 27 अप्रैल 2015 को चोरों ने दीवार में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया था। उसके पहले 12 जनवरी 2015 को बैंक के पीछे दीवार में लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने इमरजेंसी हूटर, सीसीटीवी कैमरे, तीन मॉनीटर, दो सीपीयू, एक डीवीआर कैमरा चोरी कर लिया था। इस बार चोरों ने लॉकर तोड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक आरके श्रीवास्तव का कहना है कि विभाग के उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर बैंक में चोरी की घटना और सुरक्षा पर बातचीत करने की बात कही है। बैंक शाखा कॉलेज परिसर के बगल में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें