मीडिया से बातचीत करते एसएसपी दीपक कुमार
- फोटो : amar ujala
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव सिसवा गोइती निवासी एक महिला ने अपने पति के खाते से 70 हजार रुपए निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिसवा गोइती निवासी गुड्डी देवी पत्नी संतोष सिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसके पति के नाम से पडरौना नगर के यूनियन बैंक में खाता है। पति विदेश रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वही उनके एटीएम से रुपये निकालती है। गुड्डी के अनुसार इस खाते से एटीएम कार्ड के जरिए किसी ने 70 हजार रुपए निकाल लिए हैं।