फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया के रामनगर बाजार का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर हुए विवाद से तनाव का माहौल
विज्ञापन

कसया। क्षेत्र के रामनगर बाजार व उसके बगल के सूखा टोले में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद से तनाव है। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

सूखा टोला के दो युवकों की रामनगर के कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। रामनगर के लोगों ने एक युवक के पिता की रामनगर बाजार में पिटाई कर दी थी उसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर शुक्रवार को पुलिस रामनगर बाजार में पहुंची, यहां एक पक्ष की तरफ से पुलिस को खरी-खोटी सुननी पड़ी। मामला तूल पकड़ लिया, तत्काल महिला पुलिस बुलाकर इस घटना में शामिल महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। शनिवार को मामले में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज महेंद्र चतुर्वेदी व पीएसी के साथ रामनगर पहुंचकर गश्त किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में दो महिलाओं को पकड़ा गया और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें