फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लीटर शराब के साथ दो हिरासत में

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
तमकुहीराज। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारकर सौ लीटर शराब के साथ लहन और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल की अगुवाई में बुधवार को क्षेत्र स्थित नागमणी राय र्के इंट भट्ठे पर छापेमारी की गई। वहां से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप व चौकी प्रभारी तमकुहीराज संजय सिंह की अगुवाई में टीम ने कोईंदी बुजुर्ग के दो ठिकानों एवं हरिहरपुर में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की। कोईंदी बुजुर्ग में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। हरिहरपुुर में 20 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, नौसादर, शराब बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद हुआ। पुलिस ने हरिहरपुर में लगभग तीन क्वितंल लहन नष्ट कराया। शराब के कारोबार में शामिल परमहंस प्रसाद व राजू को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी, कांस्टेल विजय सोनकर, शशिधर तिवारी, सुबाष यादव, एसआई वेद प्रकाश, दिवान राजेश शाही, मुनायनन यादव, अभिशेष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें